Font Awesome Icons Ko Blogger Me Kaise Add Karen

ब्लॉग को customize कर उसे अच्छा लुक देने में icons का बहुत योगदान है। पॉपुलर ब्लॉगर अपने ब्लॉग में अक्सर icon को use करते हैं। इससे ब्लॉग काफी अच्छा दिखने लगता है। और साथ ही visitors को पोस्ट समझने मे आसानी होती है। FontAwesome icons का पूरा pack provide करता है जोकि बिल्कुल फ्री है। अगर आप इन icons को अपने ब्लाग में लगाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
FontAwesome for Blogger

इस icon के कुछ examples नीचे दिए गए हैं। 

                 


आपने अपने ब्लॉग में emoji keyboard की मदद से icons लगाने की कोशिश तो जरूर की होगी, लेकिन वह emoji (icon) अच्छे से नहीं add होती है और हर तरह के icons emoji कीबोर्ड में उपलब्ध नहीं होते हैं। आप इमेज को भी as a icon नहीं use कर सकते हैं। 

Branded Companies के logo के icon भी FontAwesome देता है। Whatsapp, Twitter, Instagram, Google etc के icons को आप अपने ब्लॉग के text line में भी use कर सकते हैं। 

Font-Awesome के अलावा बहुत से वेबसाइट इन्टरनेट पर मौजूद हैं icons के लिए लेकिन.... उन सभी वेबसाइट में फ़ॉन्ट awesome सबसे अच्छी है। अधिकतर blogger, app developer इस वेबसाइट का प्रयोग करते हैं। 

इस icon को आप अपने ब्लॉग पर सीधे नहीं लगा सकते क्यूंकि इसके लिए आपको इसे पहले अपने ब्लाग पर host करना पड़ेगा। उसके बाद ही इसे लगा पाएंगे।  यह सर्विस बिल्कुल फ्री है। 
Host करने के बहुत से तरीक़े हैं लेकिन जो सबसे आसान और अच्छा है, उसे मैं बता रहा हूं। 


Font Awesome क्या है? - What is Font Awesome Icon in Hindi


यह मैंने ऊपर भी बताया है कि यह Icons का एक collection है जिसपर लगभग सभी तरह के Icons उपलब्ध हैं। इसके icon बाकियों के icon से बहुत से ज्यादा तेजी से लोड होते हैं। इसके icon को कोई भी अपने वेबसाइट, एप्प में उपयोग कर सकता है। यह बिल्कुल फ्री है।

लेकिन फ्री Icons कुछ लिमिटेड हैं। फ्री Icons में सभी तरह icons नहीं है, अगर आप प्रीमियम use करें तो आपको उसमे सभी icon मिल जाएंगे। 

अगर आप अभी beginner हैं तो सलाह यही है कि आप अभी फ्री icon ही use करो। 

Font Awesome को ब्लॉगर में कैसे होस्ट करें? - How to host Font Awesome in Blogger?

 Step.1  
https://fontawesome.com/start पर visit करके अपना email enter कीजिए।

 Step.2  
अब आपके ईमेल पर conformation का मेल जाएगा, उसके confirmation लिंक को ओपन कीजिए।

 Step.3 

  • Password create कीजिए
  • अपनी details (नाम वगैरह) fill कीजिए
  • अब आपको एक html कोड दिखेगा उसे copy कर लीजिए।
Host FontAwesome


 Step.4  
इस कोड को आपके theme मे < head >के बाद paste करना है। 
  • अब theme को save कर दीजिए। 


 HTML Code को theme में < head > के बाद paste करने का तरीका : 

  1. Blogger dashboard के theme section मे जाईए
  2.  Edit Html  पर क्लिक कीजिए 
  3. head सर्च कीजिए, और उसके बाद अपने कोड को paste कर दीजिए।
  4. अब theme को सेव कर दीजिए। 
अब FontAwesome आपके ब्लॉग पर होस्ट हो चुका है। 

Font Awesome icon ब्लॉगर में कैसे add करें? - How to add FontAwesome icon to Blogger?


 Step.1  
https://fontawesome.com/icons पर visit कीजिए, जो भी icon चाहिए उसे सर्च कीजिए। 

 Step.2  
जिस icon को add करना है उसपर क्लिक कीजिए, अब उसका html कोड आपको दिखने लगेगा उसको कॉपी कर लीजिए।

 Step.3  
इस icon को जहां लगाना है वहाँ paste कर दीजिए, अब आपका icon लग चुका है।

अगर कोई समस्या हो ( Font Awesome से related) तो कमेन्ट में पूछिये।