Mobile se print kaise nikale? Free

 Print out निकालना तो बहुत आसान है लेकिन तब जब आपके पास लैपटॉप या कंप्युटर हो। पर कोई बात नहीं अब ऐसी सेवाएं उपलब्ध हैं जिससे आप mobile se print निकाल सकते हैं। 2013-15 के पहले के स्मार्टफोन मे ऐसी सेवाएं प्रदान नहीं की गयी थीं। लेकिन अब लगभग सभी Smartphone में ये उपलब्ध है। print out kaise nikale ?


Mobile Se Print Kaise Nikale



अगर आपके पास wireless printer है तो आप documents या photo को डायरेक्ट प्रिंट दे सकते हो। 
लेकिन अगर आपके पास wire वाला printer है तो उसे install करने के लिए कुछ plug-ins की आवश्यकता होती है। 

पर बिना किसी plug-ins के भी printer Install करना और print kaise nikale बताऊँगा। 

पहले ही बता दु कि mobile se print करने के लिए आपको  OTG  की जरूरत पड़ेगी। क्यूंकि मोबाइल में USB का pin micro या c-type होता है और printer के USB का size बड़ा होता है, OTG mobile se printer connect करेगा। 

नीचे फोटो देखे आपको OTG के बारे में समझ आ जाएगा। 


  अब बारी है printer install करने की ; 

* play store से  PrinterShare  ऐप्प को डाउनलोड कर लीजिए। 
** OTG के जरिए mobile se printer connect कीजिए ।

*** ऐप्प को ओपन कीजिए और printer select करने के लिए 'select' बटन पर क्लिक कीजिए। और फिर DIRECT USB CONNECTED पर क्लिक करके printer choose कर लीजिए। अब printer के लिए कुछ files डाउनलोड होगी जोकि 8 या 10 MB की होती हैं।  (केवल एक बार ही इन्टरनेट की जरूरत पड़ेगी उसके बाद  नहीं।)  


Direct usb connected

Select printer


****   PrinterShare  की Home screen पर आ जाइए और जिस भी चीज़ का print out निकालना है उसे ओपन कीजिए और प्रिंट कर दीजिए।